सोमवार, 13 मार्च 2017

होली की दुनिया, बड़ी निराली



होली की दुनिया, बड़ी निराली
लोग डालते कई रंग निराले
कोई पिला डाले,कोई लाल डाले
हरा डाले कोई केसरी डाले
हर कोई बस गुलाल का रंग डाले
कोई समझे रंग का महत्व
कोई समझे होली का महत्व
पर हम न समझे होली का रंग
सोच रहे होंगे क्यों न समझे
हम बताते है क्यों न समझे
होली का रंग शाम उतारोगे
रंग लगायो कुछ ऐसा लगायो
बदले समाज की सोच को
होली खेलो विचारो की खेलो
होली की दुनिया, बड़ी निराली
लोग डालते कई रंग निराले





मंगलवार, 7 मार्च 2017

महिला सुरक्षित देश सुरक्षित

महिला दिवस पर खास पेशकश
महिला दिवस पर खास कुछ चुनिदा मेरे संपर्क में जो महिला थी उनसे जाने उनके विचार,वे क्या अपेक्षा रखते है मुझसे | जो आपके बिच रख रहा हूँ |
आप भी जानिये आपसे जुडी उस हर महिला कि सोच जो आपसे कुछ अपेक्षा रखती है |
और ये भी कोशिश कीजिये कि क्या आप उनकी अपेक्षा पूरी कर पा रहे है,अगर नही तो कैसे करेंगे | यहाँ जरूर बताये |
१.बस महिलायो के पक्ष में जैसे काम कर रहे है,सम्मान करते है,दुसरो को भी प्रेरित करे - Rani Jha
२.आपसे मेरी यही अपेक्षा है किआप अपने समाज के लिए जो काम कर रहे है,वो करते रहिये | भील और गरासिया ईमानदार होते है पर अधिकार नही मिल पाते उन्हें अधिकार मिल पाए ऐसी कोशिश कीजिये | और महिलाएं शराब बेचना बंद करे |- Durgesh Sharma
३.हमेशा दोस्त बने रहिये,काम में साथ देना | -Mamta Rajwade
४.महिला समाज कि कुरीति में जकड़ी हुई है,जैसे गुंगट प्रथा,बालविवाह को ख़त्म करने में प्रयास करे | आप किसी महिला या लड़की कि गहराई में ज्यादा न जाये और समाधान करके उन्हें उनके हाल में रहने दे | -उषाजी
५.समाज सुधार में लगे रहो,क्योंकि समाज सेवक को मैं यही विश्वास दिलाना चाहती हूं - रेखा राजपूत
६.महिला कि इज्जत करना सीखे | जब किसी महिला को सहारे कि जरुरत हो उनका सहारा बने | सबको सम्मान दे | दोस्त का साथ हमेशा दे ताकि उसे ये न लगे कि उसका कोई नही है |- कविता शर्मा
७.महिलायो पर ज्यादा से ज्यादा विश्वास करो -Jassi Dabi
८.आप हमारे गांव में जाकर महिला को जागरूक करे कि उन्हें कैसे आगे बढ़ना चाहिए - Monika Taral
९.हमारे हर कदम पर आपका साथ रहे |हर महिला का साथ दे | जो दुखी हो उनकी मदत करे |- नीतू जी
१०.हर महिला को सम्मान मिले हर महिला आगे बढे | कुछ महिला शादी करने के बाद आगे नही बढ़ पाती | कुछ महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर होती है तो उन्हें काफी तकलीफ होती है | उनके लिए सुविधाएं होती है तब वो आगे बढ़ पाती है ,पर जो समानता होनी चाहिए वो नही होती | आप कोशिश करे कि ये समानता बन पाए |- Gargie Sharma
११.आप महिलायों के विकास के लिए कार्य करते रहिये - नीना शर्मा
१२.हम महिलायों पर हिंसा न हो इसके लिए आज रैली निकालेंगे,आप सहयोग करे | और आगे भी सहयोग करते रहियेगा |- नवली कुमारी
१३.मेरा छोटा भाई नही है,मैं चाहती हूं आप मेरे छोटे भाई के रूप में जिन महिलायों को मदत चाहिए उनकी मदत करे,उनकी रक्षा करे | - पुष्पाजी
१४.बस कभी हमे भूलना मत - नीतिका
१५.गांव में महिलायों के लिए कुछ ऐसा कीजिये कि जिससे महिला आगे बढे |
१६.मुझे कभी कभी बहुत डर लगता है,जब घर से निकलती हूँ, स्कूल जाती हूं | पिछले दिनों मेरे साथ एक हादसा हुआ | तब से ऐसा लगता है कि लडकिया सुरक्षित नही है | मैं ज्यादा नही डरती सम्भकर चलती हूं | पर कई लडकिया संभल कर नही चल पाती अपनी जिंदगी में उन्हें आप जैसे दोस्त या आप जैसे भाई कि जरूरत है | जो उन्हें मजबूत बना सके | मैं समझूगी कि अगर आपने ये कर दिया तो,मेरी साड़ी इच्छाये पूरी हो जाएगी | -संध्या कुमारी
जो लोग ये कहते है कि पुरुष सर्वक्षेष्ठ है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पुरुष तो स्वम् महिला के गर्भ से जन्म लेता है वो महिला से क्षेष्ठ कैसे हो सकता है |
मैं ये प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं हर महिला का सम्मान करूँगा | जिन महिलायों के साथ अत्याचार हो रहा है उनकी रक्षा करने के लिए उन्हें मजबूत बनाने कि कोशिश करूँगा | महिला शक्ति महान है | इस संसार में महिला से बढ़कर कोई नही हो सकता |