बाल विवाह बदलाव के कुछ बिंदु
१.हमारे समाज में बाल
विावह की कमी नहीं हर साल कई बाल विवाह होते है | उसे रोकने वाला कोई
नहीं,जो रोकेगा उलटी उसी पर मुसीबत आ जाएगी | इसीलिए इसके लिए कोई भी आगे
नहीं आना चाहता | मगर इसके लिए समाज को आगे आने की जरुरत है | समाज खुद तय
करे की हम अपने बेटे की शादी जब वो अपने आपको संभालने में सक्षम हो जाये तब
और उसकी उम्र जब २१ हो जाये तब करेंगे और बेटी की शादी हम १८ वर्ष पुरे
होने पर ही करेंगे |
२. हमारे समाज में कई लड़के और लड़कियां शादी
नहीं करते और कुछ समय साथ रहते है जिससे उनका बच्चा भी हो जाता है | उन
दोनों की उम्र कम होने से उन दोनों जीवन साथी का शरीर पूरी तरह कमजोर हो
जाता है | और साथ ही उनका बच्चा भी कमजोर ही पैदा होता है |
ये घटनाएं घटने की वजह हमारे समाज का माहौल ही है | मुझे लगता है थोड़ा सा बदलाव हो तो हर किसी की जिंदगी संवर जायेगी |
समाज इसके लिए भी अपना खुद का नियम बनाए और उसे अमल में लाने की कोशिश करें |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें